फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घरों से बाहर निकलीं महिलाएं और लोग

Tue, 04 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में सोमवार की रात शराब की दुकान के विरोध में उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के पुराना बाजार में सोमवार रात शराब खोलने की तैयारी के विरोध में भारी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग घरों से बाहर निकल आए। रात 12 बजे तक इन लोगों ने प्रस्तावित दुकान के बाहर पहरा दिया और लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर खड़े रहे। पुंकेश्वर मंदिर रोड पर शराब की दुकान खोलने का भारी विरोध होने के बाद ठेकेदार ने पुराना बाजार में दुकान खोलने का प्रयास किया था। बताया गया कि दुकान के लिए एक मकान भी किराए पर ले लिया गया है और सामान भी उसमें रखा जाने लगा है।
विज्ञापन


सोमवार रात जैसे ही लोगों को गुपचुप तरीके से शराब की दुकान खुलने की जानकारी मिली तो वह संगठित होकर विरोध में खड़े हो गए। लोगों का तर्क है कि पुराना बाजार में अस्पताल, स्कूल, पेयजल के प्राकृतिक स्रोतों के अलावा घनी आबादी रहती है। शराब की दुकान को लेकर महिलाओं में ज्यादा गुस्सा था। उन्होंने मौके से ही फोन पर एसडीएम विवेक प्रकाश से बात की और किसी भी सूरत में शराब की दुकान न खुलने देने को कहा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कदम उठाया जाएगा।

लोगों के भारी विरोध के चलते मंगलवार को यह दुकान नहीं खुल पाई। विरोध करने वालों में मंजू पंत, मीना पंत, महेश पंत, इंद्र सिंह धानिक, देवेंद्र लाल साह आदि लोग थे। बेड़ीनाग में भी पहले शराब की दुकान हाइवे पर थी। इसे 31 मार्च को बंद कर दिया गया है और शराब व्यवसायी जगह की तलाश में भटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें