फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिरकीला डैम में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। घर से घास काटने के लिए जंगल गई महिला का शव डैम में उतरता मिला। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमकु के प्रधान सोबन सिंह और लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि खगोती देवी पत्नी स्व.खुशाल सिंह सुबह घास काटने गई थी। दोपहर तक घर वापस नहीं आने पर उनके परिजनों ने खोजबीन की गई। दोपहर में छिरकीला डैम में किसी महिला की लाश मिलने की सूचना मिलने पर पटवारी उदय भंडारी और दरोगा पूजा रानी, महिला कांस्टेबल सुनीता गिरी और आन सिंह मेहरा की टीम मौके पर पहुंची। महिला की लाश निकालकर देर रात धारचूला लाई गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने छिरकीला श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें