फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली अनुमति तो शुरू हो गए योजनाओं के निर्माण कार्य

विज्ञापन
नगर में निमार्ण कार्य करते मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के चलते एक महीने से बंद पड़े विकास कार्यों को सरकार से मिली छूट से स्थानीय मजदूरों तथा ठेकेदारों को राहत मिली है। स्थानीय प्रशासन की अनुमति से नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति मिलेगी। बुधवार को नगरपालिका के अंतर्गत सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों को कराने की अनुमति मिली। स्थानीय राजकीय ठेकेदार महीराज गर्ब्याल ने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों को राहत मिली है। बंद पड़े निर्माण कार्यों के कारण मजदूरों के सामने भी रोजी रोटी का संकट गहरा रहा था। मजदूरों ने बताया कि रोजगार थम जाने से परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो रहा था। कार्य शुरू हुआ तो अब बच्चों के लिए नए सत्र की पुस्तकें, ड्रेस खरीद पाएंगे। -:: जरूरी है सामाजिक दूरी : एसडीएम::- सरकार से निर्माण कार्यों के लिए छूट मिली है। ठेकेदार द्वारा अनुमति मांगने पर लॉक डाउन के नियमों का पालन करने पर अनुमति दी जाएगी। विकास कार्य होने भी जरूरी है।सामाजिक दूरी नहीं बनाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। -अनिल कुमार शुक्ला उपजिलाधिकारी धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें