नाचनी( पिथौरागढ़)। होकरा क्षेत्र के गौला गांव की एक महिला फंदे पर लटकती मिली। नाचनी के थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि खष्टी देवी (50) पत्नी जोहार सिंह गांव से कुछ दूरी पर फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।