फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कटखने बंदरों के हमले में बालिका घायल

Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट प्रेम गली निवासी महेश राम आर्या की बेटी रोशनी पर कटखने बंदरों ने हमला कर दिया। महेश राम ने बताया कि उनकी बेटी रोशनी रेस्ट हाउस में खेल रही थी। बंदरों के झुंड ने रोशनी पर हमला कर पैर और मुंह में काट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचकर शोर मचाने के बाद बंदर वहां से भागे। रोशनी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। लोगों ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही एक बुजुर्ग महिला की बंदरों के हमले के कारण मृत्यु हो गई थी। झूलाघाट क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से कटखने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें