पिथौरागढ़ के गनबास्ते गाड़ा की एक महिला की घास काटने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना महिला के पति को दी है।
मंगलवार को गनगड़ा बास्ते निवासी ललिता देवी (32) पत्नी बलवीर सिंह नेगी गांव से घास काटने के लिए जंगल गई थी। घास काटते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ गए अन्य लोगों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने खाई से शव को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।