फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो बेटों को छोड़ प्रेमी के संग नोएडा में मिली महिला

Mon, 16 Nov 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने उनके भाजपा में शामिल होने के 20 साल पूरे होने पर जन आशीर्वाद रैली निकाली। जिसमें विभिन्न स्थानों से हजारों लोगों ने शामिल होकर फर्त्याल का जोश बढ़ाया। कार्यक्रम में भाजपा की ओर से मिशन 2027 में लोहाघाट से विधायक पद के लिए दावेदारी करने वाले दावेदार गायब रहे।
विज्ञापन


सोमवार को लोहाघाट के शीतला माता मंदिर से रैली शुरू हुई, जो नगर लोहाघाट के मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रूप सिंह बोहरा की अध्यक्षता और तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी के संचालन में जन सभा आयोजित हुई।

वक्ताओं ने पूर्व विधायक फर्त्याल द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए तमाम विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बताया कि उन्हें भाजपा में शामिल हुए 20 साल का सफर पूरा होने के उपलक्ष्य में यह जन आशीर्वाद रैली और जनसभा का आयोजन किया है।
विज्ञापन


फर्त्याल ने अपने 10 सालों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाया और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कोलीढेक झील, नगर पालिका, उप जिला अस्पताल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कई स्कूलों का उच्चीकरण और हर गांव में सड़कों का जाल बिछाया।

उन्होंने वर्तमान विधायक के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि जिन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में हराया आज वह रैली से नदारद हैं। उन्होंने लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगा।





जन आशीर्वाद रैली में ये लोग रहे शामिल

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, बहादुर फर्त्याल, नरेश करायत, राकेश बोहरा, बबलू देव, नवीन बोहरा, जगदीश जोशी, देवेंद्र पाटनी, भुवन गहतोड़ी, चंद्रशेखर बगौली, मुकेश बगौली, बासुदेव ओली, टीका सिंह बोहरा, राजू अधिकारी, प्रवीन पांडेय, विजय बोहरा, प्रकाश राय, गिरीश कुंवर, नारायण लाल, हरीश मुरारी, केसर सिंह, राजेश बिष्ट, मोहन पाटनी, ज्योति राय, सुषमा फर्त्याल, सुमन लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें