फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 72 घंटे बाद भी महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त

Fri, 04 Sep 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तीन दिन पहले शारदा नदी में अज्ञात महिला का शव उतराते मिलने के मामले में 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। साथ ही शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। एक सितंबर की सुबह शारदा बैराज के गेट नंबर बीस के पास अज्ञात महिला का शव उतराता मिला था। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना दी लेकिन तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो गई है। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अभी भी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें