फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततैयों के हमले में महिला की मौत

Sat, 13 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
विज्ञापन
निर्मला देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगल में घास काटने गई महिला की ततैयों के काटने से मौत हो गई। उस पर ततैयों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाई गई महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे पहले 23 जुलाई को जीआईसी दुबोला की छात्रा टिम्टा निवासी बॉबी की भी विद्यालय जाते समय ततैयों के हमले में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


बताया गया कि बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत कोटली के अमाली गांव निवासी निर्मला देवी (45) पत्नी गोविंद सिंह लुंठी जंगल में घास काटने गई थी। उसी दौरान ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कई ततैये उनके शरीर से चिपक गए। ततैयों के हमले में निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में निर्मला के पुत्र नरेंद्र सिंह और कोटली के प्रधान नवीन पुनेठा ने उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ पहुंचाया। चिकित्सालय में इलाज में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने निर्मला को हल्द्वानी रेफर कर दिया। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाते हुए शुक्रवार रात करीब 8 बजे घाट के पास निर्मला ने दम तोड़ दिया।

ग्राम प्रधान नवीन पुनेठा ने आपदा प्रबंधन विभाग को बताया कि निर्मला बीपीएल परिवार से है। उनके परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिया जाए। शनिवार सुबह चर्मा घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौसम में पहाड़ पर ततैयों के कई झुंड बन जाते हैं, यदि उनको छेड़ा गया या फिर गलती से उनके छत्ते को छू दिया तो वह आक्रामक होकर हमला कर देते हैं। पहाड़ पर हर साल ततैयों से काटने की घटना होती रहती है। 
विज्ञापन


पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बैतड़ी जिले के डिलासैनी वार्ड निवासी सुरमा बोहरा (44) की शनिवार को पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। वह जानवरों को चराने जंगल ले गई थी। बैतड़ी के प्रहरी निरीक्षक सुरेंद्र बम ने बताया कि महिला की लाश पहाड़ी से गिरकर सैलानी नदी के किनारे पहुंच गई थी। घटनास्थल काफी दूर होने के कारण अब तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। इन दिनों बारिश के कारण जंगलों में फिसलन रहती है। संतुलन बिगड़ने पर खाई में गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें