झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल स्थित दार्चुला के मल्लिकार्जुन गांव पालिका 3 सन्नी गांव की कलावती धामी जानवरों के लिए चारा काटने के दौरान पेड़ से गिर कर घायल हो गई। हादसे में महिला की कमर की हड्डी टूट गई है। प्रहरी प्रवक्ता कांतिराज जोशी ने बताया कि दार्चुला में टूटी हुई रीढ़ की हड्डी का इलाज संभव न हो पाने के कारण महिला को पिथौरागढ़ ले जाया गया है।