फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल महिलाओं की समस्याओं को लेकर चर्चा

विज्ञापन
अस्कोट में आयोजित एकल महिला कार्यशाला के दौरान मौजूद महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। एक्शन एड के सहयोग से अर्पण संस्था ने नेतृत्व और ज्ञान पर एकल महिलाओं के साथ समुदाय आधारित कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए अर्पण संस्था की सचिव रेनु ठाकुर ने महिला सशक्तीकरण और उनके मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। एकल महिलाओं के नाम पर जमीन, तलाकशुदा और घर से निकाली गई महिलाओं की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एकल महिलाओं का भूमि पर अधिकार होना चाहिए। कहा कि 15 अक्तूबर महिला किसान दिवस पर महिलाओं की समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। कार्यशाला में अस्कोट, देवल, धर्मशाला, हिनकोट, कांडा, सालधार, गर्जियाधार समेत कई क्षेत्रों की महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यशाला को सफल बनाने में सलमा, कमला, नंदी, शांति देवी, सरिता, अंजू, खीमा जेठी, ज्योति बसेड़ा, नेहा चंद, हिमानी पाल, कविता बसेड़ा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें