फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: मुनस्यारी में तीन बच्चों को टैक्सी से घर भेजकर महिला लापता, पति ने पुलिस में दी तहरीर; खोजबीन शुरू

Fri, 23 Oct 2026 04:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

मुनस्यारी में एक महिला अपने तीन बच्चों को टैक्सी से घर भेजकर खुद लापता हो गई। पति ने पुलिस में तहरीर देकर खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुनस्यारी बाजार गई एक गांव की महिला अपने तीन बच्चों को टैक्सी में घर भेजकर खुद गायब हो गई। महिला कहां गई किस हाल में है किसी को इसका पता नहीं है। अब पति ने पुलिस में तहरीर देकर पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, क्वीटी के बमनगांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी दीपक राम करीब चार माह पूर्व 15 जून को अपने तीन बच्चों को लेकर पिता के साथ मुनस्यारी आई थी। यहां पहुंचने के बाद उसने अपने तीनों बच्चों को टैक्सी में बैठाकर घर भेज दिया और खुद मुनस्यारी में ही रुक गई। पति दीपक राम ने बताया कि तब से पुष्पा न तो मायके गई और न ही ससुराल लौटी। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका। परेशान होकर पति दीपक राम ने बीते बृहस्पतिवार को मुनस्यारी थाने में तहरीर देकर पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें