फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घास काटने गई महिला खाई में गिरी, मौत

Sun, 20 Sep 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला जिले में घास काटने गई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दूहूं गांव पालिका-2 हेतिका गांव की 40 वर्षीय सरस्वती जोशी गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर गन्यूडा पहाड़ी में घास काट रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह 40 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रहरी नायब निरीक्षक केशव शर्मा ने बताया कि हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका दूहूं स्थित गौरीलमाडो माध्यमिक विद्यालय में बाल विकास सहजकर्ता के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें