झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के जिले बैतड़ी में एक महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। बैतड़ी के शिवनाथ गांव पालिका दो सर्मोली गांव निवासी तोला महता (38) की पहाड में गिरने से मौत हो गई। तोला महता सर्मोली से धनकोट को जा रही थी अचानक पहाड़ी में गिर गई। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि मृतक तोला महता को पहाड़ी से उठाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर स्थिति को देखते हुए डडेलधूरा अस्पताल भेजा गया। यहां से उसे हायर सेंटर निसर्ग अस्पताल डडेलधूरा भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद