पिथौरागढ़। धारचूला के गलाती में एक महिला ने धतूरा खा लिया। जानकारी के मुताबिक, गलाती निवासी 42 वर्षीय महिला ने अचार बनाने के लिए जंगल से धतूरा लाई। अचार तैयार करते समय महिला ने धतूरा खा लिया इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर धारचूला अस्पताल पहुंचे। तबीयत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ईएमओ डॉ. आशु अवस्थी ने बताया कि धतूरा खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी। उसका इलाज चल रहा है।