फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच साल में ही स्कूल भवन पर आई दरारों से गिराऊ हुई दीवारें

Sat, 27 Sep 2025 08:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी(पिथौरागढ़)। लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया शहीद गोविंद सिंह मेहता राजकीय इंटर कॉलेज होकरा का भवन पांच साल में ही जवाब दे गया है। दीवारों पर दरारें आने के साथ ही छत से पानी टपकने से भवन में सीलन आ गई है। दरारों से दीवारों के गिरने का खतरा बना है। इसके बावजूद स्कूल भवन में 195 विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

दरअसल वर्ष 2020 में विद्यालय के नए भवन का निर्माण किया गया था। पांच साल में ही भवन की हालत खराब हो जर्जर हालत में पहुंच गया है। इस भवन की छत टपकने से दीवारों पर सीलन फैल गई है। जगह-जगह दीवारों पर दरारें आ गई है। बेहद कम समय में भवन की दयनीय हालत गुणवत्ता की पोल खोल रही है। खतरों के बीच पढ़ाई कर 195 विद्यार्थियों के अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मामला चर्चा में आने के बाद विभागीय अधिकारी जांच की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर बना यह भवन जर्जर हो चुका है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। कहा कि इस मामले में शिक्षा विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से जांच की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें