फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बारिश थमने से लोकपर्व सातूं-आठूं का रंग और निखरा

Wed, 03 Sep 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में खेल लगाते महिला पुरुष। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारिश थमने से बुधवार को जिलेभर में सातूं-आठूं लोकपर्व का रंग और निखर आया। इधर जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के पांचवें दिन महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने परंपरागत वेशभूषा में झोड़ा, चांचरी और खेल गायन से अलग रंग जमाया।
विज्ञापन

उन्होंने गायन के माध्यम से पारंपरिक नृत्य के साथ मां गौरा और भगवान महेश्वर की विशेषताओं का गुणगान किया। दोपहर में स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं जिसमें गीत व नृत्य विधा की प्रधानता रही। इस प्रतियोगिता में कम से कम 30 और अधिक से अधिक 40 प्रतिभागी शामिल रहे। इस दौरान जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के बच्चों ने हिलजात्रा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिता में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, द एशियन एकेडमी, मल्लिकार्जुन स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, पीएनएफ स्कूल, मानस एकेडमी, गुरुकुल इंटरनेशनल, चिल्ड्रन नॉलेज एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार के बच्चों ने भागीदारी की। बृहस्पतिवार को भी बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजित होगी। निर्णायक की भूमिका में यशवंत महर, सदानंद भट्ट, कै. दीवान वल्दिया रहे। ऐंण काथ में समाजसेवी प्रकाश जोशी ने पुरस्कार प्रदान किए।
झोड़ा, चांचरी और खेलों के दौरान हुड़का वादन सुरेश राम, महेश राम, होशियार राम और सुंदर राम ने किया। खेलकारों में नारायण सोराड़ी, माधवी देवी व अन्य टीमों ने चार चांद लगाए। आयोजन को सफल बनाने में श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, व्यवस्थापक नवीन चंद्र भट्ट, सचिव दिलीप वल्दिया, प्रकाश जोशी, त्रिभुवन लाल साह, कविंद्र साह, उमेश जोशी, पंकज जुकरिया आदि ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें