गणाईगंगोली में मोटर पुल के शिलापट्ट स्थापित करते भाजपा सांसद और अन्य। संवाद
सांसद टम्टा ने सरयू नदी पर बनने वाले मोटर पुल के शिलापट का अनावरण किया
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट-बटगेरी-सपतेश्वर मार्ग के पास सरयू नदी पर बनने वाले मोटर पुल के शिलापट का सोमवार को सांसद अजय टम्टा ने अनावरण किया। उन्होंने बताया कि इस मोटर पुल के बनने से बनकोट से बागेश्वर की दूरी सिर्फ 20 किमी रह जाएगाी। वर्तमान में लोगों को बागेश्वर आने के लिए बेड़ीनाग होते हुए 95 किमी का सफर तय करना पड़ता है।
बता दें कि सरयू नदी पर 15.23 करोड़ की लागत से 105 मीटर लंबाई के पुल का शिलान्यास 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। वहां गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, रविंद्र बनकोटी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद, जगदीश मेहता, अभिनेष बनकोटी, दीपक कार्की, भूपेश बनकोटी, रघुवीर बनकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद