फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुल बनने से बनकोट-बागेश्वर की 20 किमी रह जाएगी दूरी

Mon, 23 Oct 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली में मोटर पुल के ​शिलापट्ट स्थापित करते भाजपा सांसद और अन्य। संवाद
विज्ञापन
सांसद टम्टा ने सरयू नदी पर बनने वाले मोटर पुल के शिलापट का अनावरण किया
विज्ञापन

गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट-बटगेरी-सपतेश्वर मार्ग के पास सरयू नदी पर बनने वाले मोटर पुल के शिलापट का सोमवार को सांसद अजय टम्टा ने अनावरण किया। उन्होंने बताया कि इस मोटर पुल के बनने से बनकोट से बागेश्वर की दूरी सिर्फ 20 किमी रह जाएगाी। वर्तमान में लोगों को बागेश्वर आने के लिए बेड़ीनाग होते हुए 95 किमी का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि सरयू नदी पर 15.23 करोड़ की लागत से 105 मीटर लंबाई के पुल का शिलान्यास 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया। वहां गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, रविंद्र बनकोटी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद, जगदीश मेहता, अभिनेष बनकोटी, दीपक कार्की, भूपेश बनकोटी, रघुवीर बनकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें