फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माघ पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना

Sun, 01 Feb 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
तेजम के नौलिंग मंदिर में हवन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदी तटों पर स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित घंटाकरण, पुराना बाजार शिवालया, पांडे गांव और पितरोटा मंदिर में सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उन्होंने मंदिरों में भजन-कीर्तन भी किए। घंटाकरण मंदिर में पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने रामेश्वर, तालेश्वर, हंसेश्वर, राम गंगा आदि तटों पर स्नान कर पूजा-अर्चना की। उधर थल के बालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने गर्भगृह में स्थित स्वयंभू शिवलिंग में जल चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने हनुमान, पार्वती मंदिर, भैरवनाथ, केदारनाथ शिला, गंगा एवं नंदी पूजन भी किया। मंदिर में आसन जमाए पुरोहितों ने यजमानों की ग्रह शांति पाठ किए। पुजारी राजेश भट्ट ने श्रद्धालुओं की पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन

तेजम के नौलिंग मंदिर में हुआ हवन
नाचनी। माघ पूर्णिमा पर क्षेत्र के तेजम, होकरा, बिर्थी, क्वीटी और बांसबगड़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नाचनी के श्रद्धालुओं ने राम गंगा में स्नान कर शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। तेजम के प्राचीन नौलिंग मंदिर में सत्य नारायण कथा के साथ हवन किया गया। प्रधान पुजारी नैन सिंह कोरंगा, पंडित गिरीश जोशी और पुरुषोत्तम जोशी ने कथा एवं पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें