फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में सर्दी, पिथौरागढ़ में तपिश

Sat, 01 Apr 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक हफ्ते से गर्मी झेल रहे मुनस्यारी के लोगों को शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से खासी राहत मिली है। इस दौरान गोरीछाल क्षेत्र में ओले भी गिरे। पंचाचूली और हंसलिंग की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मुनस्यारी में मौसम सुहावना हो गया है। उधर, जिला मुख्यालय में गर्मी का असर अभी बना है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में गरज वाले बादल सक्रिय होने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


मुनस्यारी में शनिवार सुबह से ही आसमान घने बादल से घिरा रहा। दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। इस दौरान घोरपट्टा, गोरीछाल, मल्लाजोहार में ओले भी गिरे। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक हल्का सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इससे कुछ इलाकों में गरज वाले बादल दिखेंगे। तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ जाएगी। शनिवार को भी दोपहर बाद यहां तेज हवा चलने लगी। एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। रविवार को बादल और घने हो जाएंगे। जिले के घाटी वाले इलाकों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्च दूसरे पखवाड़े में हुई बारिश के बावजूद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। घाटी वाले इलाकों में तापमान 34 डिग्री तक पहुंच रहा है।

धारचूला में अंधड़ चला, बिजली गुल
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत तहसील मुख्यालय धारचूला में शनिवार को दोपहर बाद अंधड़ चला। इस दौरान अपरान्ह एक बजे से पूरे तीन घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। अंधड़ इतना तेज था कि व्यापारियों को अपनी दुकानों के शटर गिराने पड़े। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। दारमा, व्यास, चौदांस घाटी के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश की सूचना है। मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें