फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झौलखेत में शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

Sat, 11 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झौलखेत में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया ने किया। मूनाकोट ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पहले दिन दौड़, लंबी कूद, उंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता हुई। वहां पर विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख जितेंद्र सिंह वल्दिया, जिपं सदस्य हेमंत सौन, बीडीसी कमलेश खड़ायत, ग्राम प्रधान रियांसी महेन्द्र सिंह खड़ायत, बीईओ सोनी महरा, जीजीआईसी मूनाकोट की प्रधानाचार्या कनक गैड़ा, खेल समन्वयक अर्जुन कुमार, राजेंद्र प्रसाद पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें