फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विजेता वॉलीबाल टीम का डीडीहाट में स्वागत

Fri, 04 Oct 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । चमोली जिले के गोपेश्वर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय अंडर-17 वॉलीबाल की विजेता टीम का यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लगातार दो बार विजेता रही पिथौरागढ़ की टीम से क्षेत्र में खुशी की लहर है। टीम के सभी खिलाड़ी डीडीहाट के हैं। टीम के यहां पहुंचने पर नवयुवक मंगल दल हाट थर्प के अध्यक्ष लवि कफलिया और रामलीला कमेटी ने विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। जेएमएस एकेडमी के सौजन्य से खिलाड़ियों को ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में घुमाया गया। रामलीला मैदान में खिलाड़ियों एवं जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें