फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

Fri, 25 Sep 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, आशुभाषण, वाद-विवाद और श्लोकोच्चारण जैसी छह विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और खंड समन्वयक संतोष तिवारी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और विशिष्ट अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला संयोजक वेद प्रकाश पंत ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र आगामी सात और आठ अक्तूबर को लोहाघाट में होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन में प्रबंधन खंड समन्वयक संतोष तिवारी, कमल जोशी, ओम प्रकाश जोशी, हरिशंकर गहतोड़ी, श्याम श्रवा आर्य, प्रशांत तिवारी, नीरज जोशी, पंकज पांडे, नवीन पुनेठा, नवीन जोशी, गणेश जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें