बलुवाकोट महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने दीप जलाकर किया। निबंध लेखन में भावना को पहला स्थान पाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
वहीं किरण, जितेंद्र सीपाल, किशन कुमार, शुभम सिंह बंग्याल, कमला भट्ट, मोनिका जोशी को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला। इस मौके पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ. जगत सिंह कठायत, राहुल कुमार तिवारी, कविंद्र जोशी, डॉ. अतुल चंद, डॉ. धर्मानंद भट्ट, डॉ. चंद्रा नबियाल, आशा ठगुन्ना, मनोज कुमार, देवकी धामी आदि थे।