बैठक में उपस्थित भारत-नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। 55वीं वाहनी एसएसबी कंपनी मुख्यालय झूलाघाट में भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र के समकक्ष अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई।
सीमा क्षेत्र में अपराधों की घटनाओं से संबंधित सूचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर आदान- प्रदान करने, झूला पूलों के अतिरिक्त अन्य अनधिकृत रूप (टायर-ट्यूब) से आवागमन पर रोक लगाने की बात कही गई। मानव तस्करी रोकने और किसी अन्य देश के नागरिकों के आवागमन के संबंध में सीमा क्षेत्र में सघन जांच पड़ताल करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में वागेंद्र यादव डिप्टी कमांडेंट एसएसबी 55 वीं वाहिनी, कृष्ण सिंह डीएसपी एपीएफ नेपाल, लोक राज डीएसपी नेपाल पुलिस, अनिल झा नेपाल कस्टम, आरके पांडेय कस्टम भारत, झूलाघाट थाना के एसआई अर्जुन सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
.............