फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सफर करने में दिक्कत होगी

Mon, 13 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चुनाव के लिए अधिग्रहित किए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यदि आपको जरूरी काम के लिए मंगलवार से कहीं सफर करना हो तो परेशानी में पड़ सकते हैं। निर्वाचन के काम में रोडवेज की 51 बसें लगाई गई हैं। इस कारण लंबी दूरी की कई बसों को रद्द कर दिया गया है। इनके अलावा 37 केएमओयू की बसों और स्कूल बसों को भी निर्वाचन के काम में लगाया गया है। 235 जीपों को भी चुनाव के लिए अधिग्रहीत किया गया है।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला और डीडीहाट के लिए 19-19 बसें दी गई हैं, जबकि पिथौरागढ़ की पोलिंग पार्टियों के लिए 20 बसें लगाई गई हैं। गंगोलीहाट के लिए 30 बसें दी गई हैं। धारचूला से पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए 75 जीपें लगाई गई हैं। इतनी ही जीपें डीडीहाट में भी पोलिंग पार्टियों के लिए भेजी गई हैं। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के लिए 45 और गंगोलीहाट के लिए 40 जीपों का अधिग्रहण हुआ है। हर जीप से सिर्फ एक पोलिंग पार्टी को भेजा जा रहा है। पिथौरागढ़ नगर के आसपास स्थित 8 पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों की जरूरत नहीं होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से बसों और जीपों को रिजर्व में भी रखा गया है, ताकि कोई वाहन खराब होने की दशा में तत्काल रिजर्व में रखा गया वाहन भेजा जा सके। निर्वाचन के काम में लगाए गए वाहन 16 फरवरी को ही फ्री हो पाएंगे और यातायात 17 फरवरी से सामान्य हो पाएगा। वहीं, सोमवार से ही लोगों को वाहनों की दिक्कत से जूझना पड़ा। विभिन्न मार्गों पर चलने वाले वाहनों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन


15 फरवरी को वाहनों का संचालन बंद
मतदान के दिन किसी भी वाहन को चलाने की अनुमति नहीं मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि सभी स्थानों पर बैरियर लगा दिए जाएंगे और वाहनों से मतदाताओं को ढोने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र तक हर मतदाता को पैदल जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें