फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अवैध रास्तों से ट्यूब से आवाजाही पर रोक लगाएंगे

विज्ञापन
जौलजीबी में आयोजित बैठक में भारत और नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल एवं सीमा क्षेत्र के अधिकारियों की समन्वय बैठक में तस्करी और काली नदी में ट्यूब से हो रही अवैध आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मानव और जंगली जानवरों की तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

जौलजीबी 55वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट सतीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ए समवाय एसएसबी जौलजीबी में दोनाें देशों के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें तस्करी, अवैध रास्तों से ट्यूब के जरिये आवाजाही, अवैध गतिविधियों, मानव और जंगली जानवरों की तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगी ताकि नारकोटिक्स या ड्रग के तस्करों को पकड़ा जा सके।
बैठक में नेपाल के एपीएफ दार्चुला के एसपी डंबर बहादुर बिष्ट, नेपाल पुलिस दार्चुला के इंस्पेक्टर गोविंद प्रसाद भंडारी, जौलजीबी एपीएफ के उपनिरीक्षक इंद्र सिंह बोकाटी, धन बहादुर सिंह, जौलजीबी के चौकी प्रहरी राजबहादुर पाली, एएसआई जय बहादुर भंडारी, दल बहादुर झुकाल, अस्कोट थानाध्यक्ष उमराव सिंह, बलुवाकोट थाने की उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें