पिथौरागढ़। जिले में शराब की दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली से कर दिया गया है। इस बार जिले में शराब से सरकार को 39 करोड़ 94 लाख 32 हजार 847 रुपये का राजस्व मिलेगा। देसी शराब की तीन दुकानों पिथौरागढ़, गणाईगंगोली, भवनखोला के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। अब इनकी नीलामी की प्रक्रिया 26 मार्च को होगी। जिले में शराब की दुकानों के लिए 1288 लोगों ने आवेदन किया था।
डीएम एचसी सेमवाल की देखरेख में सोमवार को यहां ऑडिटोरियम में शराब की दुकानों का लॉटरी प्रणाली के जरिए आवंटन हुआ।
जिला मुख्यालय में अंग्रेजी शराब की दुकान नंबर एक के लिए एक ही आवेदन मिला। यह दुकान सतीश जोशी को आवंटित हो गई। पिथौरागढ़ की विदेशी शराब की दुकान नंबर दो मनोज चंद, बेड़ीनाग की दुकान कमला पंत, डीडीहाट की दुकान सुनील कुमार जोशी, गंगोलीहाट की दुकान त्रिलोक सिंह, धारचूला की दुकान कुरुणा देवी, मुनस्यारी की दुकान सनम देवी, नाचनी की दुकान भारत भूषण, थल की दुकान उमेश टोलिया, अस्कोट की दुकान अजित पाल, जौलजीबी की दुकान परमानंद, चंडाक की दुकान जीवन पंत, झूलाघाट की दुकान विशन दत्त, क्वीटी की दुकान दयाकिशन भट्ट को आवंटित हुई।
अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए कुल 1154 आवेदन प्राप्त हुए। इन दुकानों से 33 करोड़ 48 लाख 60 हजार 164 रुपये का राजस्व मिलेगा। देसी शराब की जिन नौ दुकानों का आज आवंटन हुआ उनके लिए 82 आवेदन मिले। बेड़ीनाग की देसी शराब की दुकान भूपेंद्र सिंह के नाम, गंगोलीहाट की दीप चंद, थल की आनंद जंग, कनालीछीना की गजेंद्र सिंह, वड्डा की शशि उप्रेती, डीडीहाट की मनोज सिंह, मुवानी की महेंद्र पंत, बुंगाछीना की गिरधर सिंह के नाम खुली।
देसी मदिरा की दुकानों से 6 करोड़ 44 लाख 22 हजार 683 रुपये का राजस्व मिलेगा। जिले की एकमात्र बियर शॉप के लिए 52 आवेदन मिले। यह दुकान गिरीश सिंह को आवंटित हो गई। लॉटरी के दौरान एसपी रोशन लाल शर्मा, एसडीएम अनुराग आर्य, जिला आबकारी अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी, सीओ हिमांशु साह आदिथे।
पिथौरागढ़। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि एक तरफ कई महिलाएं शराब के खिलाफ आंदोलन चलाती हैं, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो शराब की दुकानों का ठेका हासिल करने के आवेदन कर देती हैं। इस बार भी महिलाओं ने शराब की दुकान हासिल करने के लिए प्रयास किया। जिले में अंग्रेजी शराब की तीन और देसी शराब की एक दुकान महिला के नाम आवंटित हो गई हैं।
शराब की दुकानों के लिए 224 महिलाओं ने आवेदन किया। बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी की अंग्रेजी शराब की दुकान की मालिक महिलाएं हो गई हैं। वड्डा की देसी शराब की दुकान महिला के नाम आवंटित हुई है। पिछले वर्ष भी शराब की तीन दुकानें महिलाओं के नाम आवंटित हुई थी। पिछले साल 202 महिलाओं ने शराब की दुकानों के लिए आवेदन किया था।