फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंगाल में जंगली सुअरों ने गेहूं के खेत उजाड़े

Wed, 09 Jan 2019 10:33 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
गंगोलीहाट के सुंगाल गांव में सुअरों ने बर्बाद की फसल। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 जंगली जानवरों के आतंक से गंगोलीहाट विकासखंड का रामगंगा घाटी से लगा क्षेत्र सुंगाल खासा त्रस्त है। यहां जंगली सुअरों ने गेहूं की फसल चौपट कर दी है।  गांव में सुअरों ने खेत इस तरह खोद डाले हैं कि जैसे मकान निर्माण के लिए खुदाई की गई हो।
विज्ञापन


 साल के पेड़ों से घिरे रामंगगा घाटी के इस सुंदर गांव को बेहतर खेती और फल, सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण नाथ ने बताया कि रात में जंगली सुअरों के झुंड खेतों पर टूट पड़ रहे हैं। सुअरों ने गेहूं के खेत बुरी तरह खोद डाले हैं।

लोग कृषि और पशुपालन से ही आजीविका चलाते हैं। इस बार किसानों के सामने अन्न संकट खड़ा होना तय हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का कहना है कि इन हालात में लोग किसानी से मुंह मोड़ने के सिवा कुछ नहीं कर सकते। सरकार गांव को पलायन की मार से बचाना चाहती है तो सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए दीवार बंदी और तार बाड़ लगाने की तो व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें