फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों ने उजाड़ी गेहूं जौ मसूर की फसलें

विज्ञापन
नाचनी क्षेत्र में सूअरों ने इस तरह बर्बाद कर दी गेहूं की फसल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में वन्य जीवों का आतंक बना है। सूअर, बंदर, लंगूर और तोतों ने गेहूं, जौ, मसूर की फसलों के अलावा सब्जियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। रिगुनिया,नापड़, खतेडा,सीनी, रायां बजेता, भैसकोट,भैंसखाल, बोरागाव, तेजम, क्वीटी, डोर आदि गांवों में वन्य जीव खेतों में डेरा डाल रहा है। दिन में बंदर और लंगूर तो रात में सूअर और सेही के झुंड खेतों पर लहलहाती फसलों में किसानों की मेहनत पर पलीता लगा रहे हैं। बोरागांव निवासी छोटी जोत के गरीब किसान शेर राम कहते हैं कि फसल पकने को तैयार थी। चार माह की दाल रोटी चल जाती थी। इस बार जंगली जानवरों ने सभी बर्बाद कर डाला। नापड़ सुरखेत के सब्जी उत्पादक सुंदर सिंह और गणेश सिंह मेहता ने बताया कि बीस नाली में अदरक के खेतों को सुअरों ने खोद दिया है। प्रभावितों ने प्रशासन से सहायता और वन्य जीवों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें