फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फसलों, फलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं वन्य जीव

Mon, 01 Dec 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अस्कोट में माल्टा का स्वाद चखते लंगूर। संवाद
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। वन्य जीवों से सीमांत के काश्तकार परेशान हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते किसान खेती, बागवानी से विमुख हो रहे हैं।
विज्ञापन

अस्कोट क्षेत्र में फसलों के साथ ही फलों का अच्छा उत्पादन होता है। इसके बाद भी किसानों की आय नहीं बढ़ पा रही है। बंदर, लंगूर और सुअर किसानों की हाड़तोड़ मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं। इन दिनों गांवों में नींबू वर्गीय प्रजाति के फल माल्टा, नारंगी, चूख आदि का प्रचूर मात्रा में उत्पादन हुआ है। किसानों को उम्मीद थी कि इनका बेहतर मूल्य मिलेगा लेकिन वन्य जीव फलों को बर्बाद कर पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मेलखेत निवासी इंद्र बहादुर पाल ने बताया कि उनके बगीचे में लंगूर और बंदरों के झुंड लगातार धावा बोल रहे हैं। भगाने पर वह काटने को आते हैं। उनका कहना है कि वन विभाग को इन वन्य जीवों पर अंकुश लगाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें