फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खच्चरों से खनन सामग्री ढोना कब रुकेगा

Wed, 13 Dec 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
कमतोली में खनन के लिए अवैध रूप से बनाई सड़क तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुवानी के पास कमतोली में नदी के किनारे से अवैध तरीके से रेत लाने के लिए बनाई गई अस्थायी सड़क को तो प्रशासन ने तोड़ दिया है, लेकिन नदी से खच्चरों पर रेत ढोकर लाने का क्रम बंद नहीं हो पाया है। एसडीएम विवेक प्रकाश ने बुधवार को भी इलाके का दौरा किया और सड़क को अपनी देखरेख में पूरी तरह तोड़ दिया। अब इस सड़क से वाहन नहीं चल पाएंगे, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही खच्चरों से रेत ढुलान का काम शुरू हो जाता है। लोगों की मांग है कि खच्चरों से ढोकर लाई जाने वाली सामग्री को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि कमतोली के पास रामगंगा से अवैध तरीके से रेत और पत्थरों की निकासी हो रही थी। इस धंधे में लगे लोगों ने नदी के तट तक सड़क का निर्माण भी कर दिया था। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए छापा मारा, लेकिन तब तक खनन माफिया भाग गए। उन्होंने नदी के तट तक खनन के लिए बनाई गई सड़क को जेसीबी लगाकर तुड़वा दिया।

उन्होंने राजस्व पुलिस और थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन रोकने के लिए समय-समय पर छापा मारा जाए। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि रामगंगा घाट से खच्चरों पर रात के समय भी खनन सामग्री का ढुलान हो रहा है। प्रशासन को इस पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाना चाहिए। बताया गया है कि खनन सामग्री ढोने के काम में कई खच्चर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें