नाचनी में लेफ्टिनेंट राजवीर का स्वागत करते ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
सेना में लेफ्टीनेंट बने राजवीर दानू का सोमवार को अवका पर घर पहुंचने पर नाचनी में लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने राजवीर को फूलमालाओं से लाद दिया।
भैंसखाल निवासी जीवन सिंह दानू के सुपुत्र राजवीर बीते नौ मार्च को आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से पासआउट हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश बथियाल, प्रेम पाठक, जीवन पाठक, तरुण वर्मा, मनोज पिपलिया, शंकर पाठक, कृष्णा पिपलिया, विपिन कुमार, चंचल पिपिलिया, नंदन गिरी, सुंदर पंवार, मंगल मेहरा, ललित पिपलिया, मथुरा दत्त जोशी आदि ने नाचनी पहुंचने पर राजवीर का स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई।