फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब छंटेगी बैंकों के आगे की भीड़

Thu, 17 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक के बाहर उमड़ा लोगों का रेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के एलान के बाद जब दस नवंबर से बैंकों का कामकाज शुरू हुआ तो उसी दिन से बैंकों के आगे भीड़ जुटने लगी थी। आठ दिन बीतने के बाद भी इस भीड़ में कोई कमी नहीं आई है। बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने इतनी लंबी भीड़ लगी कि सिमलगैर बाजार तक कतार लगानी पड़ी। कोई पैसा जमा करने, कोई नोट बदलने तो कोई निकासी के लिए लाइन में खड़ा है। कुछ लोग तो सुबह सात बजे से ही लाइन में लग रहे हैं। बैंकों से काम निपटाने में हर व्यक्ति को कम से कम चार घंटे बर्बाद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


लाइन में खड़े लोगों में व्यापारी, कर्मचारी, शिक्षक, पूर्व फौजी, फौजियों के परिजन आदि शामिल हैं। हर किसी को पैसे की जरूरत है और वह किसी भी तरह घर के गुजारे के लायक धनराशि प्राप्त करने के लिए मशक्कत कर रहा है। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में नई करेंसी आ गई है। दो दिन से यह करेंसी बंट रही है। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि कैश की कमी नहीं है। सिर्फ भीड़ ज्यादा होने के कारण थोड़ा दिक्कत आ रही है। नगर में अभी तक सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक का ही एटीएम काम कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर घनश्याम भट्ट ने बताया कि नई करेंसी एक-दो दिन में पहुंच जाएगी। एटीएम में पैसे की कमी नहीं होने दी जा रही है।

धारचूला बैंक में सैनिक भी लगे कतार में
धारचूला। स्टेट बैंक की धारचूला शाखा में आम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सैनिक भी पहुंच रहे हैं। सीमा पर ड्यूटी देने वाले सैनिकों के सामने भी रुपए का संकट खड़ा हो गया है। स्टेट बैंक में सेना के बार्डर स्काउट्स के लगभग सभी जवानों के खाते हैं। उनको पुराने नोट बदलने, कैश जमा करने और निकासी में भारी दिक्कत आ रही है। बैंक के पास पर्याप्त कैश नहीं है। बैंक प्रबंधक बीएस सीपाल ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। कैश की डिमांड लगातार भेजी जा रही है। दूरदराज गांवों से आने वाले लोग खासी मुसीबत में हैं। उनको नोट बदलवाने में पूरा दिन बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गंगोलीहाट में बैंक के आगे लंबी कतार
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में स्टेट बैंक के आगे लगी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंगोलीहाट में एटीएम बंद है। बैंकों में नई करेंसी नहीं पहुंची है। इस कारण हर व्यक्ति को एक या दो हजार से अधिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। स्टेट बैंक ने अब तक 4.67 करोड़ के पुराने नोट जमा करा लिए हैं। अल्मोड़ा अर्बन बैंक ने दो करोड़, ग्रामीण बैंक ने 2.38 करोड़ और पोस्टआफिस ने 1.97 करोड़ रुपए के पुराने नोट जमा किए हैं। हर व्यक्ति पैसे को लेकर परेशान है। अब लोगों के पास जरूरी काम के लिए भी पैसा नहीं बचा है। चारों तरफ भारी अव्यवस्था का माहौल है। 

रुपयों के लिए विदेशी पर्यटक भी परेशान
पिथौरागढ़। रुपयों के लिए विदेशी पर्यटक भी खासे परेशान हैं। यहां स्टेट बैंक के सामने काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी ब्रिटिश पर्यटकों के नोट बदली नहीं हो पाए। यह पर्यटक मुनस्यारी घूमने गए थे, लेकिन वहां बैंकों में पैसा न होने के कारण उन्होंने पिथौरागढ़ का रुख किया, लेकिन यहां भी उनको कोई राहत नहीं मिल पाई। पर्यटकों को दिल्ली वापस लौटना है। इधर, जिले में पिछले दिनों जितने भी पर्यटक आए थे वह लौट चुके हैं। पर्यटकों का कोई नया दल यहां नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें