गंगोलीहाट में रामलीला के दौरान विष्णु रूप का मंचन। संवाद
थल/गंगोलीहाट /नाचनी (पिथौरागढ़) । थल में राम शबरी संवाद से हनुमान के लंका पहुंचने तक की लीलाओं का मंचन किया गया।
आठवें दिन की लीला राम के शबरी के आश्रम में पहुंचने से हुआ। शबरी राम को देख कहती है कि हमारे घर राम लखन कब आएं हैं...। गंगोलीहाट में रामलीला के अंतिम दिन राम के अयोध्या लौटने और भरत मिलन की लीलाओं का मंचन किया गया।
श्री महाकाली रामलीला कमेटी और सांस्कृतिक मंच की ओर से राम लक्ष्मण, सीता हनुमान और वानरों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई।इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। रामलीला में भगवान विष्णु के विराट रूप को प्रस्तुत किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल ने सभी का आभार जताया।
नाचनी में रामलीला कमेटी तल्ला जोहार बमनगांव क्वीटी में गणेश पूजन के साथ लीला शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार द्विवेदी, कमेटी अध्यक्ष खष्टी बल्लभ द्विवेदी रहे। प्रथम दिवस गणेश स्तुति, नटी सूत्रधार से लेकर राम जन्म की लीला तक का मंचन किया गया।