पिथौरागढ़। मुनस्यारी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। न्यायालय में पीड़ित महिला के भी बयान लिए गए। मुनस्यारी निवासी एक महिला ने कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376डी, 366, 342 आईपीसी और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी बृजलाल शर्मा को गिरफ्तार किया था। धारचूला के सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी बृजलाल शर्मा को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।