फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौलिंग स्वायत्त सहकारिता देवराड़ी ने की सात लाख 26हजार रुपये की बचत

विज्ञापन
नौलिंग स्वायत्त सहकारिता देवराड़ी का वार्षिक अधिवेशन में मौजूद महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। जीबी पंत हिमालयी संस्थान अल्मोड़ा के वित्तीय सहयोग से संचालित हिमालयी अध्ययन मिशन योजना के तहत गठित नौलिंग स्वायत्त सहकारिता देवराड़ी का वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में सहकारिता की सदस्य ज्योति ने बताया कि परियोजना के तहत क्लस्टर के सात गांवों में कुल 12 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 201 महिलाओं को सहकारिता से जोड़ा गया है। इन समूहों ने 7.26 लाख की बचत कर आजीविका गतिविधियों के लिए 17.13 लाख का आंतरिक ऋण लेन देन किया है। लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए लोगों को उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 27 लोगों ने उन्नत पशु खरीदे हैं। गणाई बाजार में डेयरी खोली गई है। यहां 10 लाख रुपये के दूध का क्रय किया गया है। दूध के व्यापार से महिलाओं को हाथोंहाथ राशि मिल रही है। सहकारिता की अध्यक्ष भागीरथी देवी ने सभी महिलाओं से उन्नत नस्ल के पशुओं का पालन कर आर्थिक स्थिति ठीक करने का आह्वान किया। अधिवेशन में मीना देवी, रेखा देवी, सरिता देवी, हीरा देवी, दीपा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें