फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रा के पांचवें दल का स्वागत

Wed, 29 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
कैलास यात्रियों का स्वागत करते स्वाधीनता सेनानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले पांचवें दल का डीडीहाट और सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मुख्यालय मिर्थी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कैलास यात्रा के चार दल भारत और तिब्बत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पैदल मार्गों पर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैलास यात्रा के पांचवें दल में 32 पुरुष और 10 महिलाएं समेत कुल 42 यात्री हैं। दल का नेतृत्व कर रही महिला एलओ शशिप्रभा द्विवेदी ने बताया कि सभी यात्री कैलास पर्वत और ओम पर्वत के दर्शनों को लेकर उत्साहित हैं। यात्रा के आईटीबीपी मिर्थी पहुंचने पर सेनानी महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। आईटीबीपी में यात्री छलिया नृत्य और ढोल की थाप पर जमकर थिरके। इससे पहले दल का डीडीहाट पर्यटक आवास गृह में मैनेजर आनंद आर्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

यात्रियों को दिन के भोजन में कुमाऊंनी व्यंजन भट्ट के डुबके, रायता, चावल की खीर, चावल की  रोटी परोसी गई। वहीं, यात्रा का पहला दल वापसी में बूंदी, दूसरा दल तिब्बत में कुंजू, तीसरा दल तकलाकोट और चौथा दल गूंजी पहुंच गया है। दल के स्वागत में आईटीबीपी के सहायक सेनानी मंदीप डांडा, कुलदीप सिंह, डा. प्रकाश जैना, प्रेम सिंह, डा. प्रिया शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें