फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

विज्ञापन
धारचूला में नव नियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत करते विधायक हरीश धामी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। लोनिवि विश्राम गृह में कांग्रेस के नवनिर्वाचित संगठन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। शुक्रवार को धारचूला विधायक हरीश धामी ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष डीडीहाट मनोहर टोलिया, पीसीसी मेंबर सुनील कुमार, ब्लाक अध्यक्ष धारचूला भूपेंद्र थापा, अध्यक्ष गोरीछाल धीरेंद्र धर्मशक्तू, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव हिमांशु चुफाल, जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू, विधानसभा अध्यक्ष धारचूला प्रकाश गोस्वामी का विधायक हरीश धामी ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से जुटने को कहा। विधायक हरीश धामी ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में संगठन का परचम लहराने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन नृप गर्ब्याल ने किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, निहारिका गर्ब्याल, बिंदु रोंकली, अर्चना रोंकली, प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर, राम सिंह धामी, ओपी वर्मा, जीवन बिष्ट, महीराज गर्ब्याल, रामू रोकाया , नवनीत रौतेला, नारायण दरियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें