पिथौरागढ़। पुलिस जवानों में एकता और अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में शस्त्राभ्यास विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
शुक्रवार को एसपी रेखा यादव ने सलामी लेने के बाद किया परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चेक किया और सभी को निर्धारित वर्दी धारण करने और नियमानुसार उच्च कोटि का टर्न आउट रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने-अपने थानों में रखे शस्त्रों की साफ सफाई और उनके बारे में जानकारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।