पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में 316 बूथों की वेब कास्टिंग होगी। इन सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मतदान के पल-पल की खबर चुनाव आयोग को भेजी जाएगी. इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
पिथौरागढ़ में लोकसभा चुनाव मतदान के लिए 611 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 50 प्रतिशत मतदान केंद्र करीब 316 केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि धारचूला में 80, डीडीहाट में 72, पिथौरागढ़ में 76 और गंगोलीहाट में 88 मतदान केंद्रों की बेव कास्टिंग कराई जाएगी। जिसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक और निष्पक्ष मतदान करना है। उन्होंने बताया कि वेब कास्टिंग के लिए इन सभी बूथों में एक-एक अतिरिक्त कर्मी भी तैनात किया जाएगा। संवाद