फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौसम ने रोकी उड़ान, न हेलिकॉप्टर पहुंचा न विमान

Mon, 30 Jun 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारिश तेज होते ही हवाई सेवा भी लड़खड़ाने लगी है। खराब मौसम ने देहरादून, पंतनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा रूट पर संचालित हवाई सेवा पर ब्रेक लगा दिया। न ही हेलिकॉप्टर और न विमान नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। ऐसे में यात्रियों को रोडवेज और टैक्सी से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोट से पिथौरागढ़-देहरादून और पंतनगर रूट पर विमान जबकि हल्द्वानी और अल्मोड़ा रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा संचालित है। हर रोज इन रूटों पर 80 से अधिक यात्री हवाई सफर करते हैं। सोमवार को खराब मौसम ने विमान और हेलीकॉप्टर सेवा की राह रोक दी। यात्री मौसम खुलने की उम्मीद में विमान और हेलिकॉप्टर के उड़ने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा।
सुबह के समय यात्रियों के मोबाइल पर उड़ान रद्द होने का मैसेज आया। ऐसे में कई यात्रियों ने रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड का रुख किया तो कई घर लौट गए। मानसूनकाल की शुरुआती बारिश में आए दिन हेलिकॉप्टर और विमान सेवा पर ब्रेक लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। भविष्य में सीमांत जिले में भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में मानसूनकाल में हवाई सेवा लोगों का साथ देगी या नहीं इस पर संशय है।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर संचालित विमान सेवा भी हो सकती है प्रभावित
पिथौरागढ़ और दिल्ली रूट पर 42 सीटर विमान संचालित है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है। मंगलवार यानी आज इस सेवा के संचालन की तिथि तय है। जिले में लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को मौसम में खराबी के चलते देहरादून, हल्द्वानी और अल्मोड़ा रूट पर संचालित विमान सेवा बंद रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दिल्ली रूट पर संचालित विमान सेवा भी प्रभावित होने की आशंका है।
कोट
मौसम में खराबी के चलते विमान और हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। मौसम का साथ मिलने पर सभी सेवाएं नियमित संचालित होंगी। - डॉ. दीपक सैनी, सीडीओ/एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें