फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौसम ने रोकी हेलिकॉप्टर की उड़ान, स्वास्थ्य कर्मियों का रालम से लौटना हुआ मुश्किल

Sat, 08 Aug 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के दूरस्थ गांव रालम में बीमार ग्रामीणों का इलाज करने गए स्वास्थ्य कर्मी दूसरे दिन भी नहीं लौट सके। मौसम ने हेलिकॉप्टर की उड़ान रोक दी। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों का रालम से लौटना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य कर्मी गांव में रहकर मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मुनस्यारी विकासखंड मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर दुर्गम गांव रालम के ग्रामीण वायरल और डायरिया से जूझ रहे हैं। बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बमुश्किल टीम हेलिकॉप्टर से रालम भेजी। टीम ने शिविर लगाकर बीमारों का इलाज किया। जब शाम उन्होंने लौटने की तैयारी की तो मौसम में खराबी के चलते हेलिकॉप्टर उन्हें लेने रालम नहीं पहुंच सका। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों को रालम में ही रात गुजारनी पड़ी। दूसरे दिन शुक्रवार को मौसम खुलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्वास्थ्य कर्मी हेलिकॉप्टर के पहुंचने का इंतजार करते रहे लेकिन वह जिला मुख्यालय से मौसम में खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सका। इन हालात में स्वास्थ्य कर्मियों को वापस नहीं लाया जा सका है। रालम में फंसे स्वास्थ्य कर्मी वापस आने के लिए मौसम का साथ मिलने का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं।
-
यदि समय पर लिया जाता निर्णय तो नहीं होती दिक्कत
स्वास्थ्य विभाग को करीब 10 दिन पूर्व रालम में ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना मिल चुकी थी। विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और समय पर टीम गांव नहीं भेजी। जब टीम गांव भेजी गई तो मौसम की बेरुखी उन पर भारी पड़ रही है। यदि विभाग समय रहते रालम में शिविर लगाने के लिए टीम भेजता तो ऐसी दिक्कत नहीं झेलनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में खराबी के चलते स्वास्थ्य कर्मियों को लाने के लिए हेलिकॉप्टर नहीं जा सका। मौसम खुलते ही स्वास्थ्य कर्मियों के लिए हेलिकॉप्टर भेजा जाएगा।
-भूपेंद्र महर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें