फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख खर्च करने पर भी पानी नहीं चला

Wed, 24 Jan 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
हाट गांव में सिंचाई की समस्या को लेकर चर्चा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत के लिए पीएमजीएसवाई ने 16 लाख रुपये तो खर्च कर दिए, लेकिन खेतों तक पानी की बूंद नहीं पहुंची। तीन साल पहले इस मुद्दे को लेकर लोगों ने जाम लगाया था। जाम लगाने पर प्रशासन ने दस महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन खेतों तक पानी नहीं पहुंचाया। अब ग्रामीणों ने कहा है कि यदि 29 जनवरी तक नहर में पानी नहीं चला तो सिंचाई विभाग और पीएमजीएसवाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। हाट गांव के भ्रमण पर पहुंचे भाजपा नेता जगत मर्तोलिया को भी लोगों ने जमकर खरीखोटी सुनाई।

विज्ञापन


भाजपा नेता मर्तोलिया ने मौके पर पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता हरीश रैखोला और सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अरविंद सैनी को बुलाया। दोनों अभियंताओं से कहा कि 29 जनवरी तक खेतों में पानी पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत के नाम पर 16 लाख खर्च किए गए, लेकिन खेतों तक पानी नहीं पहुंचा। इससे साबित होता है कि इस धनराशि में गोलमाल किया गया है।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कापड़ी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नर्मदा बिष्ट, राकेश टाकुली, भीम सिंह रावत, जनक बिष्ट, मंजू, निर्मला, गोविंदी गंडी आदि उपस्थित थे। पीएमजीएसवाई और सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं ने आश्वासन दिया कि नहर की मरम्मत का काम शीघ्र शुरू किया जा रहा है और जल्दी खेतों तक पानी पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें