फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शारदा नदी का जल स्तर बढ़ा, बिजली उत्पादन तेज

Sat, 11 Jul 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में मानसून की बारिश से शारदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इससे जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन पूरी क्षमता से शुरू हो गया है। शनिवार शाम पांच बजे नदी में करीब 41 हजार क्यूसेक जल स्तर दर्ज किया गया। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार, शुक्रवार शाम चार बजे भी जल स्तर 41 हजार क्यूसेक के करीब था। टनकपुर पावर हाउस की तीनों टरबाइनें पूरी क्षमता से चल रही हैं। कंट्रोल रूम के मनोज कुमार ने बताया कि बारिश के साथ जल स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें