फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए की सड़क जाम

Sun, 23 Dec 2018 09:58 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
पेयजल किल्लत को लेकर सड़क जाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुवानी कस्बे में लंबे समय से चल रही पेयजल किल्लत को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने रविवार को मुवानी में सरकार और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही सड़क को एक घंटे तक जाम कर दिया।

विज्ञापन


युवक कांग्रेस नेता कमलदीप सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव शोबन सिंह कार्की के नेतृत्व में खाली बर्तनों के साथ एकत्र लोगों ने सरकार और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कस्बा तीन महीने से पेयजल संकट से जूझ रहा है। चौंसाली बाजार और उसके आसपास के लोगों को एक बूंद पानी नहीं मिल पा रहा है। नल सूखे हैं। लोग सुबह से शाम तक पानी का ही इंतजाम करने में लगे रहते हैं। जल संस्थान पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है।

कहा कि जल्द ही पेयजल संकट दूर नहीं होता है तो विभाग और सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। जाम के दौरान वाहनों के पहिये जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में संजय भट्ट, जितेश खनका, मयंकदीप बिष्ट, संजय कुमार, कमला देवी, सुनीता देवी, हीरा देवी, जानकी खोलिया, खड़क सिंह, गौतम बिष्ट, शिवराज सिंह, हरीश बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें