फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय धमकीं महिलाएं

Sat, 06 Jan 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जल संस्थान कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के सिनेमा लाइन वार्ड में पेयजल अव्यवस्था के खिलाफ शनिवार को महिलाएं और अन्य उपभोक्ता जल संस्थान कार्यालय आ धमके। उन्होंने अधिशासी अधिकारी विशाल सक्सेना का घेराव कर विरोध जताया। सभासद पवन माहरा ने व्यवस्था में सुधार न होने पर वार्ड के लोगों के साथ धरने में बैठने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सभासद का कहना था कि 10 दिनों से वार्ड में पेयजल की भारी किल्लत बनी है। कई-कई दिन तक पानी नहीं आ रहा है। आ रहा है तो कुछ ही समय के लिए, इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग दिनभर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने में लगे रहते हैं। सभासद ने कहा कि पेयजल किल्लत की ओर ध्यान दिलाने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा विभाग पानी की नियमित सप्लाई नहीं करता है तो वह वार्ड के लोगों के साथ जल संस्थान के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगे। ईई ने पेयजल व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया। इस दौरान धीरज सार्की, दिव्यांस चौहान, उमा देवी, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, दीपा देवी, लीला देवी, हेमलता चंद आदि थे।
विज्ञापन


कई इलाकों में नहीं आया पानी
नगर में पेयजल किल्लत का सिलसिला जारी है। शनिवार को कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। सेरा, खड़कोट, लुंठ्यूड़ा, घंटाकरण समेत कई इलाकों में पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे। करीब 10 हजार की आबादी को सुबह से ही पानी का इंतजाम करने में जुटना पड़ा। नौले, धारे, हैंडपंप से लोगों ने पानी की आपूर्ति की। सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा पेयजल अव्यवस्था से शहर के लोग परेशान हो गए हैं। जल संस्थान पानी पंप न होने के कारण पानी की सप्लाई न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है। कहा कि पानी की कमी बनी ही रही तो संगठन लोगों को लामबंद कर आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें