फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बर्फबारी से पार्वती कुंड का पानी जमा, गोरी कुंड का पैदल रास्ता भी हुआ बंद

Mon, 05 Oct 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। आदि कैलाश क्षेत्र में बर्फबारी के बाद पार्वती कुंड का पानी जम गया है तो गौरी कुंड जाने वाला पैदल मार्ग बंद हो गया है। पानी जमने से श्रद्धालु पार्वती कुंड में पवित्र स्नान नहीं कर पा रहे हैं इससे उनमें निराशा है। वहीं जाड़ों के शुरुआती दौर में ही अधिक बर्फबारी होने से स्थानीय लोग भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

बीते 25 सितंबर को आदि कैलाश में चार से पांच फीट और ओम पर्वत में दो फीट बर्फबारी हुई। भारी हिमपात के चलते गौरी कुंड को जोड़ने वाला दो किलोमीटर पैदल मार्ग और लिपुलेख सड़क बंद है। सोमवार को यात्रा पूरी कर धारचूला पहुंचे ओडिशा से आए यात्री देवी प्रसाद बेहरा ने अमर उजाला से बताया कि उनके साथ 23 लोगों का दल आदि कैलाश गया था। ओम पर्वत, आदि कैलाश पर्वत, शिव-पार्वती मंदिर, पार्वती कुंड और भीम की खेती धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सभी अभिभूत हैं लेकिन भारी बर्फबारी से पार्वती कुंड का पानी जमने से उन्हें और उनके साथियों को इसमें पवित्र स्नान का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि पार्वती कुंड और भीम की खेती में अब भी पांच से छह इंच बर्फ जमा है।

सितंबर में भारी हिमपात होने पर हैरत
धारचूला। कुटी के होम स्टे संचालक कुंवर सिंह कुटियाल ने बताया कि सितंबर में इतनी बर्फबारी होना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। उन्होंने बताया पिछले कई वर्षों से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में हिमपात होता था। इस बार काफी समय पहले की बर्फबारी शुरू हुई है जो सुखद भी है और आश्चर्य भी। वहीं कुटी के प्रधान नगेंद्र कुटियाल ने कहा कि प्रशासन को गौरी कुंड का पैदल मार्ग जल्द खोलना होगा ताकि श्रद्धालु इसमें पवित्र स्नान कर सकें। आदि कैलाश मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल और वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से वे पिछले 10 दिनों से पूजा-अर्चना के लिए नहीं जा पाए हैं। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में रास्ता खुलेगा और पूजा-अर्चना शुरू होगी। वहीं यात्री भी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें