फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थरकोट झील में युवक के डूबने के बाद पानी किया खाली

Tue, 18 Jul 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ थर​​कोट झील में युवक के डूबने से हुई मौत के बाद झील को खाली कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। थरकोट झील में एक युवक के डूबने से हुई मौत के बाद सिंचाई विभाग ने निर्माणाधीन झील क्षेत्र से पानी खाली कर दिया है। झील क्षेत्र से बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान डाले गए मलबे को भी ठीक से साफ नहीं किया गया है। निर्माणाधीन झील क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं हैं। इसमें तेज रफ्तार वाहनों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने सिंचाई विभाग से झील क्षेत्र में लोहे की मजबूत जालियां लगाने की मांग की है ताकि हादसा होने से बचा जा सके।
विज्ञापन

थरकोट में सिंचाई विभाग ने जल संवर्द्धन, पेयजल विकास, पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए 320.64 लाख रुपये की लागत से झील का निर्माण किया गया है। झील की लंबाई 750 मीटर लंबी 74 मीटर चौड़ी है। डैम की ऊंचाई 24.5 मीटर और स्टोरेज क्षमता दो लाख घन मीटर है। इस झील से पिथौरागढ़ नगर के लिए पेयजल योजना भी बनाई जा रही है।
सिंचाई विभाग ने झील के ट्रायल और लीकेज को देखने के लिए पानी भरा था। दो दिन पूर्व झील में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद सिंचाई विभाग ने झील में ट्रायल के लिए भरे पानी को खाली कर दिया है।
विज्ञापन


जल पुलिस को तैनात करने की मांग
पिथौरागढ़। जाग उठा पहाड़ के संयोजक और राज्य आंदोलनकारी गोपू महर ने सुरक्षा की दृष्टि से थरकोट झील क्षेत्र, सरयू, रामगंगा, काली नदी सहित कई अन्य स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से जल पुलिस की तैनाती करने की मांग की है। संवाद
कोट
झील क्षेत्र में सुरक्षा के लिए फेंसिंग का कार्य शुरू कर दिया है। अभी सौंदर्यीकरण, लाइट, सीसीटीवी कैमरे सहित कई अन्य कार्य किए जाने हैं। टेस्टिंग के लिए झील में पानी भरा था जिसे खाली कर दिया है। - धीरज जोशी, ईई, सिंचाई विभाग, पिथौरागढ़।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें